{"_id":"59bc30c04f1c1b2d688b4c15","slug":"191505505472-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक आयुक्त को घेरा, पिस्टल लहराने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहायक आयुक्त को घेरा, पिस्टल लहराने का आरोप
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सिंचाई विभाग कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति के संबंध में सिंचाई विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में सहायक आयुक्त एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त का घेराव करते हुए उनके साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, कर्मचारियों पर पिस्टल लेकर पहुंचने का आरोप भी है। घबराए सहायक आयुक्त ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही थाने में तहरीर देने की बात कही।
शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सहायक आयुक्त एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता हरींद्र सिंह अपने काम में व्यस्त थे। आरोप है कि तभी सिंचाई विभाग के करीब 40 कर्मचारी विकास भवन स्थित उनके कार्यालय पहुंचे और उन पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि एक कर्मचारी हाथ में पिस्टल लिए हुए था। इससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अपने अधिकारी को घिरता देख विभाग के कर्मचारी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद घेराव करने पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को लौटना पड़ा। उधर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर का कहना है कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी समिति के संबंध में बात करने पहुंचे थे, मगर सहायक आयुक्त ने उनकी बात सुनने की बजाय उनके साथ बदसलूकी की। आरोप लगाया कि सहायक आयुक्त सहकारिता ने छलकपट से संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक सहकारिता विभाग सहारनपुर मंडल सहारनपुर से निबंधन करा लिया है। उन्होंने जांच कराने की मांग डीएम से की है।
----------------------------------------
सींचपालों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने समिति के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार की दोपहर दूसरे पक्ष के करीब 40 सींचपाल मेरे कार्यालय में आए और मेरे साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। एक व्यक्ति हाथ में पिस्टल लिए था, जिसे हमारे कर्मचारियों ने भी देखा। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। साथ ही पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
हरींद्र सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता।