{"_id":"59b836b14f1c1be87f8b6463","slug":"191505244849-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर शव जमीन में दबा देने की सूचना पर मचा हड़कंप, खुदवा डाली कब्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर शव जमीन में दबा देने की सूचना पर मचा हड़कंप, खुदवा डाली कब्र
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव जमीन में दबा देने की सूचना पर मचा हड़कंप, खुदवाई कब्र
सहारनपुर। हत्या कर शव को दफनाए जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सकलापुरी रोड स्थित सूखे रजबहे में एक स्थान पर खुदाई की गई। मौके पर लगी भीड़ को पीछे हटाकर कब्र खुदवाई तो एक शव सफेद कपड़े में लिपटा नजर आया। जब कपड़े को हटाया गया तो शव कुत्ते का निकला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली और सूचना देने वाली महिला को हिदायत दी।
मंगलवार को दोपहर में एक महिला ने 100 नंबर पर सूचना दी कि एक व्यक्ति गाड़ी में आया और उसने कब्र खोदी तथा गाड़ी से एक शव को निकालकर चुपचाप मिट्टी में दबा कर चला गया है। उसे आशंका है कि व्यक्ति ने हत्या करके शव को जमीन में दबा दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल 100 की टीम तथा मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हत्या कर शव जमीन में दबाए जाने की जानकारी लोगों को मिली तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को पीछे किया और कुछ लोगों को बुलाकर कब्र को खुदवाया गया। कब्र खोदी गई तो उसमें सफेद कपड़े में लिपटा शव नजर आया। जिससे लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई। पुलिस कर्मियों ने मिट्टी को हटाने के बाद जैसे ही कपड़ा हटाया तो शव कुत्ते का निकला। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने सूचना देने वाली महिला की जमकर क्लास ली और हिदायत दी कि बिना जानकारी के इस प्रकार की सूचना न दें।