{"_id":"59a3176b4f1c1ba1248b4a26","slug":"191503860587-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से तीन लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से तीन लाख के जेवर चोरी
Updated Mon, 28 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। न्यू शाकंभरी कॉलोनी में शनिवार की रात चोरों ने बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर नगदी सहित तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना का पता सुबह उस समय चल सका। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौका पर पहुंची। पीड़ित मकान मालिक की तरफ से घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।
शाकंभरी रोड स्थित कॉलोनी निवासी विजय कुमार उर्फ मिंटू पुत्र सुरेश पाल शनिवार की सुबह परिवार के साथ अपने गांव साढ़ौली कदीम गए हुए थे। रात में किसी समय चोर निवर्तमान चेयरमैन के बाग की तरफ से रस्सी के सहारे छत पर पहुंचे और लोहे के जाल का लॉक तोड़कर मकान के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद बदमाशों ने कमरों के ताले तोड़कर एक हजार रुपये, सोने का सैट, कंगन, अंगूठी, चैन, कानों की झुमकी, नथ एवं चांदी की पाजेब आदि जेवरात चुरा लिए। घटना का पता रविवार की सुबह उस समय चला जब विजय परिवार के साथ वापस लौटे और मकान के मैन गेट का ताला खोला। अंदर सभी कमरों के ताले टूटे हुए पड़े थे और सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसने घटना की सूचना कोतवाली में दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर लौट आई।