फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुष्कर्म का आरोपी इनामी मदरसा संचालक पकड़ा

दुष्कर्म का आरोपी इनामी मदरसा संचालक पकड़ा

Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी इनामी मदरसा संचालक पकड़ा
दुष्कर्म का आरोपी इनामी मदरसा संचालक पकड़ा
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। दुष्कर्म के आरोपी पांच हजार के इनामी मदरसा संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार उज्ज्वल ने बताया कि गांव चालाकपुर निवासी हाफिज मुस्तफा जमाल ने अपने घर पर मदरसा चला रखा था। मदरसे में बाहर के बच्चे रहकर शिक्षा प्राप्त करते थे। मदरसा संचालक ने यमुनानगर, हरियाणा की रहने वाली एक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया था। छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी थी। नवंबर 2014 में चिलकाना पुलिस ने इस मामले को महिला थाने भेज दिया था। जहां पर हाफिज मुस्तफा जमाल के खिलाफ 376, 504, 506 में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। चिलकाना पुलिस को बुधवार सांय मुखबिर से सूचना मिली थी कि इनामी वारंटी मदरसा संचालक बस स्टैंड पर खड़ा है तथा कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस टीम ने हाफिज मुस्तफा को पकड़ लिया। हाफिज का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed