{"_id":"6af4868e3b79851130079cdb","slug":"commissioner-inaugurates-dcp-office-in-shahdara-district-ashram-news-c-503-1-del1005-3099-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: शाहदरा जिले में डीसीपी कार्यालय का आयुक्त ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: शाहदरा जिले में डीसीपी कार्यालय का आयुक्त ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने बुधवार को शाहदरा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शाहदरा थाने की पहली मंजिल पर बनाए गए पुलिस उपायुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया। नए कार्यालय की शुरुआत से जिले के आम लोगों को अपनी शिकायत और समस्याएं सीधे डीसीपी तक पहुंचाने में आसानी होगी।
शाहदरा पुलिस थाने में मौजूद नए कार्यालय को जीटी रोड पर श्याम लाल कॉलेज के नजदीक बनाया गया है। यहां जिले के आम लोग अपनी शिकायत, परेशानी या किसी जरूरी मामले को लेकर डीसीपी से सीधे मिल सकेंगे। इससे पूर्व पुलिस उपायुक्त कार्यालय फर्श बाजार के विश्वास नगर में चल रहा था। कार्यक्रम में विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) जोन-1 देवेश चंद्र श्रीवास्तव और पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मिलिंद डुंबरे समेत दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने पौधरोपण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान ही शाहदरा जिला पुलिस की ओर से संपर्क सभा का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस आयुक्त ने जिले के पुलिसकर्मियों से सीधे बातचीत की। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और विचार रखने का मौका दिया गया। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि संपर्क सभा का उद्देश्य वरिष्ठ अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और उनकी समस्याओं को समझना है। ब्यूरो