फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   19.40 lakh with six holding currency

19.40 लाख रुपये की करेंसी के साथ छह पकड़े  

Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 24 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
19.40 lakh with six holding currency
money - फोटो : amar ujala
सहारनपुर की देवबंद कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को नगर के मजनूवाला रोड से छह लोगों को 19 लाख 40 हजार की नगदी के साथ दबोचा है। बरामद नोटों में 12 लाख रुपये दो हजार रुपये की नई करेंसी के हैं। पुलिस ने नोट बरामद होने की जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी है। 
विज्ञापन

 

शुक्रवार की देर शाम कोतवाली के एसएसआई राजीव यादव टीम के साथ नगर के मजनूवाला रोड पर गश्त कर रहे थे। जब वह एक बैंक के सामने पहुंचे तो वहां खड़े कुछ लोगों पर उन्हें शक हुआ। पुलिस पास पहुंची तो वह लोग घबराने लगे।

विज्ञापन

 

इस दौरान पुलिस ने उनके पास मौजूद एक प्लास्टिक के कट्टे को लेकर उसकी तलाशी ली तो उसमें से बड़ी मात्रा में नई करेंसी बरामद हुई। पुलिस ने रुपयों की बाबत पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई राजीव यादव के मुताबिक जब कोतवाली लाकर बरामद रकम की गिनती की गई तो वे 19 लाख 40 हजार रुपये निकले। यादव के मुताबिक उस रकम में 12 लाख रुपये दो हजार रुपये की नई करेंसी, 7 लाख रुपये सौ-सौ के नोट और 40 हजार रुपये 50-50 रुपये के  नोट हैं।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्त में लिए गए लोगों में देवबंद के रेलवे रोड निवासी अनुज गर्ग, थानाभवन के गांव चंदेना माल निवासी सुशील कुमार, सिविल लाइन मुजफ्फरनगर निवासी अंशुल अग्रवाल, ऋषिकेश निवासी दीपक कुमार, काजीयान पुरकाजी निवासी निखिल गोयल व सब्जी मंडी पुरकाजी निवासी श्याम गोयल शामिल हैं। 


वहीं, सीओ नरेंद्र राणा ने बताया कि इस संबंध में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को बताया गया है। देहरादून से आय कर की टीम देवबंद के लिए रवाना हो गई है। वही गिरफ्त में आए लोगों से बरामद करेंसी के बारे में पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed