{"_id":"5cdb018bbdec22070518ccf0","slug":"181557856651-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही पर डरा-धमकाकर पैसा मांगने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही पर डरा-धमकाकर पैसा मांगने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र में गांव हुसैनपुर के प्रधान ने शाहजहांपुर चेकपोस्ट पर तैनात सिपाही पर डरा धमका कर 50 रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच बैठा दी है।
ग्राम पंचायत हुसैनपुर के प्रधान फुरकान अहमद ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि शाहजहांपुर पुलिस चेकपोस्ट पर तैनात एक सिपाही लोगों से अवैध वसूली करता है। गत 11 मई को सिपाही निजी कार से और सादे कपड़ों में पिस्टल हाथ में लेकर उसके पास पहुंचा। आरोप है कि सिपाही ने 50 हजार रुपये गांव से एकत्र करके देने की मांग की। प्रधान ने जब मना किया तो जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं सिपाही ने प्रधान और गांव के लोगों को झूठे मामले में फंसाने की बात कही। यह कहकर सिपाही चला गया। ग्राम प्रधान का कहना है कि सिपाही की हरकतों से गांव के लोग परेशान है। प्रधान ने मामले में सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अगर सिपाही पर लगे आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।