फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अरोड़ा हत्याकांड के चारों आरोपियों को क्लीन चिट

अरोड़ा हत्याकांड के चारों आरोपियों को क्लीन चिट

Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
अरोड़ा हत्याकांड के चारों आरोपियों को क्लीन चिट
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बहुचर्चित दूध व्यापारी राकेश अरोड़ा हत्याकांड में जेल गए चारों लोगों को शामली क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच में क्लीन चिट दे दी है। टीम ने चार अन्य लोगों को इस हत्याकांड में आरोपी बनाया है। हालांकि अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पिछले साल 30 जनवरी को रात आठ बजे राकेश अरोड़ा का कार सहित अपहरण हो गया था। अगले दिन सुबह उनकी कार ब्लाक कलौनी के पास एक बाग में खड़ी मिली थी। उनका शव भी कार के अंदर था। गला रेत कर अरोड़ा की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने एक वर्ष बाद सहारनपुर की क्राइम ब्रांच द्वारा की गई जांच के आधार पर सालिम, जहांगीर, नौशाद व सादा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर इन्हें जेल भेज दिया गया था। इसके बाद एक आरोपी सालिम की पत्नी इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर एडीजी से मिली और जांच अन्य जिले की पुलिस से कराने की मांग को लेकर एक प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद इस मामले की जांच शामली क्राइम ब्रांच का सौंप दी गई थी। शामली क्राइम ब्रांच ने बीस दिन पूर्व दी अपनी जांच रिपोर्ट में जेल भेजे गए चारों आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए अन्य चार को इस हत्या कांड में आरोपी बना दिया है। शामली क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के बाद अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पूर्व में आरोपी बनाए गए लोगों में से एक जहांगीर का कहना है कि नई जांच रिपोर्ट के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी हो चुके हैं परन्तु पुलिस इसके बाद भी उन्हें नहीं पकड़ रही है। इस बारे में थाना प्रभारी एसके राणा ने बताया कि नई जांच रिपोर्ट में शामली क्राइम ब्रांच ने जिन चार लोगों को आरोपी बनाया है उनकी जांच वहीं पर चल रही है। उनके थाने से इसका कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed