{"_id":"5ba695b8867a552c9418b03c","slug":"181537643960-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु मालिकों को बंधक बनाकर पांच भैंसे लूटकर ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु मालिकों को बंधक बनाकर पांच भैंसे लूटकर ले गए बदमाश
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु मालिकों को बंधक बनाकर भैंसें लूट ले गए बदमाश
देवबंद। हथियारों से लैस आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने शुक्रवार की रात्रि खड़ंजा अहमदपुर गांव घेर में सो रहे लोगों को गनप्वाइंट पर लेते हुए बंधक बना लिया और उनकी पांच भैंसों को लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
खड़ंजा अहमदपुुर गांव निवासी जाहिद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात्रि भाई अफजाल के घेर में हथियारों से लैस आठ बदमाश दीवार फांदकर घुस गए। बदमाशों ने घेर में घुसते ही वहां सो रहे भाई जमशेद व भतीजे करीम और कलीम को गनप्वाइंट पर ले लिया और मारपीट करते हुए हाथ पैर बांधकर उन्हें बंधक बना लिया। जाहिद के अनुसार बदमाशों ने घेर में बंधी सात भैंसों में पांच भैंसों को खोल लिया और साथ लाए वाहन में उन्हें लादकर ले गए। जाते समय वह शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी देकर गए। जिसके बाद किसी तरह करीम ने हाथ पैर में बंधी रस्सियां खोलकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बाबत पूछताछ करते हुए बदमाशों की तलाश की। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। जाहिद का कहना है कि लूटी गई भैंसों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। कोतवाल अभिषेक सिरोही का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।