फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छेड़छाड़ के विरोध में दंपति पर हमला

छेड़छाड़ के विरोध में दंपति पर हमला

Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में दंपति पर हमला
छेड़छाड़ के विरोध में दंपति पर हमला
विज्ञापन

बिहारीगढ़। आम के बाग में पहरा दे रहे पति को खाना देकर घर लौट रही महिला के साथ गांव के ही एक ग्रामीण ने बदनियती के चलते छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर पति पत्नि को बेरहमी से पीट कर लहूलुहान कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां महिला की हालत गम्भीर बतायी जा रही है।

उक्त मामला थाना बिहारीगढ क्षेत्र के कोठड़ी गांव का है। पीड़िता ने थाने मे तहरीर देकर अपने ही गांव निवासी राजकुमार पुत्र नथलू पर आरोप लगाया कि रविवार रात करीब 11 बजे वह अपने पति को रिषिपाल के बाग में खाना देकर घर लौट रही थी कि रास्ते में उसे राजकुमार मिला और उसने गलत नियत से पकड़ कर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करते हुए जब उसने शोर मचाया तो मदद के लिये उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान राजकुमार ने दोनो के साथ बेरहमी से मार पिटाई की और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनो घायलो को सीएचसी फतेहपुर इलाज के लिये भिजवाया और आईपीसी की धारा 354 बी 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया। महिला की हालत गम्भीर बतायी जा रही है। उसकी आंख में गहरी चोट होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल सहारनपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed