{"_id":"6ada76452c60d12de1008e5a","slug":"legal-notice-sent-to-anjali-arora-rs-120-crore-in-damages-sought-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1690888-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस, मांगा 1.20 करोड़ का हर्जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस, मांगा 1.20 करोड़ का हर्जाना
विज्ञापन
कानपुर। नगाड़ा नाइट कार्यक्रम बीच में छोड़ने और कानपुरवासियों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा गया है। आयोजक पक्ष ने अंजलि और उनकी मैनेजर प्रीति दुबे को नोटिस भेजकर 15 दिन में 1.20 करोड़ रुपये हर्जाना देने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए स्वरूप नगर थाने में प्रार्थना पत्र भेजा गया है।
कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल डिजिटल देशी मीडिया में मार्केटिंग का काम देखने वाले आशीष कुमार के अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने नोटिस भेजा है। इसमें कथित मानहानि के लिए एक करोड़ और कार्यक्रम बीच में छोड़ने से हुए आर्थिक नुकसान के लिए 20 लाख रुपये मांगे गए हैं। आशीष के मुताबिक, उन्होंने शोर बैंड के मालिक अमन निगम और दि बारात कार्निवल इवेंट कंपनी के मालिक अनुभव राज के साथ मिलकर कार्यक्रम कराया था। अंजलि के साथ 45 मिनट मंच पर रहने और प्रायोजकों व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करने की सहमति बनी थी। आरोप है कि कार्यक्रम अधूरा छोड़ने से अतिथियों का अपमान हुआ और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
आशीष ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के लिए तीन लाख रुपये दिए गए और यात्रा के नाम पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च कराया गया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर अदालत का रुख करने की चेतावनी दी।