{"_id":"6ada7517492a47600d0ef4de","slug":"the-police-are-taking-the-matter-seriously-and-are-engaged-in-taking-the-necessary-action-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-187674-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन विवाद मामले में तीन नामजद, तलाश में जुटी पुलिस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन विवाद मामले में तीन नामजद, तलाश में जुटी पुलिस टीम
विज्ञापन
फरेंदा/कोल्हुई। थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में बुधवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के बाद हुए विवाद को लेकर पुलिस मामले में तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी गांव के बाहर बुधवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद डांस करने के लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला बढ़ गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद के दौरान मारपीट भी हुई। घटना से नाराज लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए करीब डेढ़ घंटे तक गोरखपुर सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध जताया था।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सूरज शुक्ला, राहुल मिश्रा और सलमान समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है। पुलिस घटना से संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक सिंह ने बताया कि विवाद मामले में तीन नामजद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।