फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   FIR filed against BND College principal for fraud of three lakh rupees

Kanpur News: बीएनडी कॉलेज के प्राचार्य पर तीन लाख की धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Fri, 23 Oct 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against BND College principal for fraud of three lakh rupees
कानपुर। मॉलरोड स्थित बीएनडी कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकाने की प्राथमिकी बुधवार को छावनी थाने में दर्ज की गई। बर्रा निवासी शशांक शुक्ला का आरोप है कि स्थायी नौकरी के नाम पर वर्ष 2013 में उनसे रुपये लिए गए, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। रुपये मांगने पर धमकी दी जा रही है। वहीं, प्राचार्य विवेक द्विवेदी ने लेनदेन से इन्कार करते हुए आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन

शशांक ने बताया कि वह वर्ष 2007 से कॉलेज में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर थे। आरोप है कि प्राचार्य ने तीन लाख रुपये लेकर नौकरी किसी अन्य को दिला दी और बाद में समायोजन का आश्वासन दिया। वर्ष 2024 में दोबारा नियुक्ति के लिए 22 लाख रुपये मांगे गए, जिसे देने में उन्होंने असमर्थता जताई। रुपये मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। उन्होंने बातचीत का ऑडियो पुलिस को सौंपा और नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन

शशांक ने मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद 29 सितंबर को डीजीपी से मुलाकात की। सीपी के निर्देश पर डीसीपी पूर्वी की जांच के बाद बुधवार को प्राथमिकी की गई। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, दोनों पक्ष पहले भी एक-दूसरे पर आरोप लगा चुके हैं। डीसीपी के आदेश पर जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed