{"_id":"5af48c3f4f1c1b76098b913c","slug":"181525976127-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन की मौत के मामले में बिना जांच नहीं होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सचिन की मौत के मामले में बिना जांच नहीं होगी कार्रवाई
Updated Thu, 10 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सचिन वालिया की मौत के मामले में पुलिस ने भीम आर्मी की मांग को खारिज करते हुए साफ कर दिया है कि बिना जांच के आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जांच और साक्ष्य के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसको ही गिरफ्तार किया जाएगा।
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कमल वालिया के भाई सचिन वालिया की मौत के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी। साथ ही राजपूत समाज के युवाओं पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए चार लोगों शेर सिंह राणा, कान्हा राणा उर्फ दीपक रायपुर, नागेंद्र राणा तथा उपदेश राणा को मास्टरमाइंड बताकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने एवं गिरफ्तारी करने की मांग की। भीम आर्मी के पदाधिकारी जिद पर अड़ गए कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी दिन रखना पड़ जाए। पुलिस ने भीम आर्मी के पदाधिकारियों की जिद को देखते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर तो देहात कोतवाली में दर्ज करा दी, लेकिन गिरफ्तारी से साफ इंकार कर दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने साफ शब्दों में कहा है कि अब बिना जांच के आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। गिरफ्तारी तभी की जाएगी, जब कोई दोषी पाया जाएगा। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, जांच में जो भी दोषी होगा, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-------------
--। पुलिस क्षेत्राधिकारी करेंगी घटना की जांच
सचिन वालिया की गोली लगने से मौत के मामले में देहात कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। अभी तक मामला देहात कोतवाली प्रभारी के पास था। अब घटना की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम इंदु सिद्धार्थ को सौंप दी गई है।