फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुकान में सेंधमारी कर 20 हजार का सामान चोरी

दुकान में सेंधमारी कर 20 हजार का सामान चोरी

Sun, 18 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
दुकान में सेंधमारी कर 20 हजार का सामान चोरी
दुकान में सेंधमारी कर 20 हजार का सामान चोरी
विज्ञापन


देवबंद। नगर में चोरी और लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार रात मेन बाजार स्थित एक किरयाना की दुकान में चोरों ने लगभग 20 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया।
रेलवे रोड स्थित अग्रसेन विहार कालोनी विकास चंद जैन की मेन बाजार में श्रीपाल प्रवीण कुमार जैन के नाम से किरयाना की दुकान है। विकास जैन ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि चोर किसी समय पड़ोसी की छत से आकर तीसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर दुकान में घुसे। जहां से करीब 20 हजार रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने सांपला रोड स्थित नूर बस्ती निवासी अफजाल के घर पर धावा बोल दिया था। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर अलमारी के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये की नकदी के अलावा लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने अफजाल के बेटे असजद पर चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने गांधी कालोनी स्थित एक घर से साइकिल चोरी कर ली थी। कुछ दिन पूर्व चोरों ने अनाज मंडी स्थित एक रूई की दुकान से 10 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी रोष पनप रहा है। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय सिंघल, किसान व व्यापारी नेता मनोज सिंघल, निशांत मित्तल, दीपकराज सिंघल, अयूब बेग, विजेश कंसल, सुधीर गर्ग बबली आदि ने चोरी की वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। रात में बाजारों में पुलिस गश्त कराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed