{"_id":"5a2d79034f1c1b9e678c0c48","slug":"181512929539-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरीबाग में ताले तोड़कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरीबाग में ताले तोड़कर लाखों की चोरी
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सर्द मौसम का फायदा उठाते हुए चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मोहल्ला बेरीबाग में एक मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। मकान के ऊपरी हिस्से में रहने वाले किराएदारों को भी चोरों का आभास नहीं हो सका। थाना जनकपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला बेरीबाग में वीना खुराना रहती है। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि वीना दो दिन पूर्व घर में ताला लगाकर हरिद्वार में रहने वाले अपने पुत्र के पास चली गई थी। मकान के ऊपरी हिस्से में किराएदार रहते हैं। सोमवार की सुबह किराएदारों ने मकान के निचले हिस्से के ताले टूटे पड़े देखे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वीना भी घर लौट आई। चोरों ने घर का सारा समान खंगाल रखा था। चोर अलमारी में रखी 25 हजार रुपये की नगदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है।