फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मदरसा प्रबंधक समिति और शिक्षकों में मारपीट, छह घायल

मदरसा प्रबंधक समिति और शिक्षकों में मारपीट, छह घायल

Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
मदरसा प्रबंधक समिति और शिक्षकों में मारपीट, छह घायल
नागल (सहारनपुर)। ग्राम भलस्वा ईसापुर में मदरसे की प्रबंध समिति एवं शिक्षकों में जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से दो महिलाओं सहित छह लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विगत तीन माह पूर्व भलस्वा स्थित मदरसा सिराजुल उलूम के शिक्षकों रियाज व राशिद को प्रबंध समिति ने मदरसे से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद दो माह से प्रबंध समिति द्वारा मदरसे की तालाबंदी के कारण शिक्षण कार्य बंद चला आ रहा है। मंगलवार को निष्कासित शिक्षक अपने साथ कुछ ग्रामीणों को लेकर मदरसे पहुंचे जैसे ही इसकी सूचना प्रबंध समिति एवं ग्रामवासियों को लगी तोे वे मदरसे में आ गये। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। मारपीट में एक पक्ष शिक्षक रियाज, राशिद व प्रवेज तथा दूसरे पक्ष से महबूब, फातमा, रहीसा को चोटें आई है। शिक्षक रियाज ने पुलिस को दी तहरीर में स्वतंत्रता दिवस पर मदरसे में हुए झंडारोहण का विरोध करना बताया। वहीं प्रबंध समिति ने इस आरोप को गलत बताते हुए शिक्षकों द्वारा बच्चों से दुर्व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed