{"_id":"595e837f4f1c1baf458b46ac","slug":"181499366271-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की दो एक्टिवा सहित दो आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की दो एक्टिवा सहित दो आरोपी दबोचे
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की दो एक्टिवा सहित दो आरोपी दबोचे
सहारनपुर। जनकपुरी पुलिस ने चोरी की एक्टिवा के साथ घूम रहे दो व्यक्तियों को रिमाउंट डिपो के नजदीक से गिरफ्तार कर उनके पास से दो एक्टिवा स्कूटर बरामद किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से चोरी की एक्टिवा लेकर घूम रहे दो युवकों के बारे में सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने रिमाउंट डिपो के नजदीक दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों से चोरी की एक्टिवा बरामद कर लीं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बंटी निवासी चकहरेटी ठेके के पास वाली गली तथा सुनील निवासी आशीष का मकान तोता चौक मंदिर के सामने मंडी बताया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व एक स्कूटर को मोहल्ला केशवनगर से तथा दूसरी नुमाइश कैंप से चोरी की थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।