फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
पूर्व प्रधान से रंगदारी मांगने पर काला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। दो दिन पहले पूर्व ग्राम प्रधान से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में थाना पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित पूर्व प्रधान नरेश कुमार को धमकी भरे पत्र मिलने के बाद पूरे परिवार में दहशत बन गई थी। पीड़ित द्वारा तहरीर देने के बाद सीओ गंगोह राजेंद्र सिंह पीड़ित के घर पहुंचे तथा जानकारी ली। इस मामले में थाना पुलिस ने काला पुत्र नासिर निवासी गंगोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कुंवरपाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में जांच की जाएगी। उधर गंगोह सीओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी बनाए गए काला का आपराधिक रिकार्ड तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को क्षेत्र के गांव याहियापुर निवासी पूर्व प्रधान नरेश कुमार को स्पीड पोस्ट के माध्यम से एक पत्र मिला था। पत्र भेजने वाले का नाम काला पुत्र नासिर निवासी गंगोह प्रेषक के रूप में लिखा था। पत्र में आखिरी संदेश व चेतावनी के साथ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर पीड़ित नरेश कुमार के दोनो पुत्रों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पीडित ग्राम प्रधान ने थाने पहुंच तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा खोलेगा आरोपी का राज
पूर्व प्रधान को 20 लाख की रंगदारी वाला भेजा गया धमकी भरा पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से सहारनपुर के डाकघर से 11:25 बजे भेजा गया था। थाना पुलिस अब धमकी भरे पत्र को भेजने वाले आरोपी की तलाश डाकघर के सीसीटीवी फुटेज से करेगी। पुलिस का मानना है कि डाकघर के कैमरे ही आरोपी को पकड़वाने के लिए मुख्य भूमिका अदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed