फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इगरी में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर

इगरी में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर

Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
इगरी में दो पक्षों में संघर्ष, जमकर चले ईंट-पत्थर
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र के गांव इगरी में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। गांव में पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराते हुए आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की गई। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी एवं पुलिस की तैनात की गई है।
विज्ञापन

कुतुबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम इगरी में सोमवार की रात लगभग साढ़े आठ बजे मामूली कहासुनी के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में संघर्ष होने और फिर ईंट, पत्थर चलने लगे। गांव में पथराव की सूचना मिलते ही कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने, घरों में पत्थर फेंकने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने गांव के बाबर, शफाकत, अनवर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पीएसी एवं पुलिस तैनात कर दी गई है। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया गांव में शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed