{"_id":"5be1db9fbdec2269695d9d2b","slug":"171541528479-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे से आतंकित कर ईंट भट्ठा ठेकेदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे से आतंकित कर ईंट भट्ठा ठेकेदार को लूटा
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने ईंट भट्ठा ठेकेदार को तमंचे से आतंकित कर एक लाख सात हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने ठेकेदार को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। घायल को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला हबीबगढ़ निवासी राव दिलशाद भट्ठे पर ईंटों की ठेकेदारी का काम करता है। दिलशाद के अनुसार सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे वह नवादा रोड स्थित काजीपुरा पर ईंटें उतरवाकर वहां से भुगतान लेकर निकला। जब वह दिल्ली रोड स्थित उत्तराखंड कालोनी के पास पहुंचा तभी बाइक सवार तीन लोगों ने उसे तमंचे से आतंकित कर रोक लिया। बदमाशों ने उससे एक लाख सात हजार रुपये लूट लिए। जब उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद दिलशाद ने अपने परिजनों को फोन से सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि तीन बदमाशों ने लूट की वारदात की है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।