{"_id":"5bd0c1f7bdec2269503602e5","slug":"171540407799-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढे़ तीन लाख की नगदी और चरस के साथ महिला पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढे़ तीन लाख की नगदी और चरस के साथ महिला पकड़ी
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से साढ़े सात सौ ग्राम चरस के साथ ही तीन लाख 36 हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
बता दें कि फतेहपुर थाना पुलिस ने करीब 15 दिन पूर्व मुखबिर की सूचना के बाद छुटमलपुर की अलावलपुर रोड पर रहने वाले फखरुद्दीन को चरस की तस्करी में गिरफ्तार किया था। उसके पास से ढाई सौ ग्राम चरस बरामद होने का पुलिस ने दावा किया था। पुलिस ने फखरुद्दीन का चालान कर दिया था। पुलिस के अनुसार फखरुद्दीन के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी रुबि ने उसके इस अवैध कारोबार की कमान खुद संभाल ली। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रुबि के घर पर छापामारी की तो वहां से साढे़ सात सौ ग्राम चरस और तीन लाख 36 हजार रुपये बरामद किए। थानाप्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि पति के जेल जाने के बाद महिला ने उसका नशे का कारोबार खुद संभाल लिया था।
चरस के साथ एक गिरफ्तार
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने रविदास मार्ग से एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोहल्ला रविदास मार्ग पर उग्रसैन पुत्र नेतराम को शक होने पर रोका गया। तलाशी ली गई तो उसके पास से 37 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। ब्यूरो