फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   खाद की बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी

खाद की बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी

Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खाद की बोरियों के नीचे छिपा कर ले जाई जा रही शराब पकड़ी
नकुड़ (सहारनपुर)। पुलिस ने पिकअप वाहन में हरियाणा से तस्करी कर लायी जा रही अवैध देशी शराब की करीब सौ पेटियों के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। तस्कर शराब की पेटियों को यूरिया की बोरियों के नीचे छिपाकर ला रहे थे।
विज्ञापन

कोतवाल यशपाल सिंह ने बताया कि बुधवार की देर शाम उन्हें यमुना के रास्ते हरियाणा से पिकअप वाहन में अवैध शराब की लाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उन्होंने अलग-अलग टीमें बनाकर चेकिंग शुरू की तो शाम के करीब आठ बजे मल्हामाजरा रोड पर सीएचसी के समीप यूरिया की बोरियों से लदा एक पिकअप वाहन खड़ा दिखाई दिया। पिकअप वाहन के टायर में पंचर हुआ था तथा चालक उसका टायर बदल रहा था। उन्होंने वाहन चालक व उसमें सवार एक युवक से पूछताछ की तो वह दोनों हड़बड़ा गए। शक होने पर उन्होंने वाहन की तलाशी ली तो उसमें यूरिया की बोरियों के नीचे हरियाणा मार्का देशी शराब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस पकड़े गए वाहन व दोनों तस्करों को कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए शराब तस्करों ने अपने नाम दीपक पुत्र यशपाल व प्रदीप पुत्र मांगेराम निवासी रूपनगर बाढ़ी माजरा, जिला यमुनानगर हरियाणा बताया है। कोतवाल ने बताया कि शराब व पिकअप वाहन को सीज के दिया है तथा पकड़े गए तस्करों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed