फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रक चालक से 40 हजार लूटे

ट्रक चालक से 40 हजार लूटे

Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ट्रक चालक से 40 हजार लूटे
गंगोह (सहारनपुर)। चीनी लेकर जा रहे ट्रक चालक से आधा दर्जन बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालीस हजार रुपये लूट लिए। सूचना से पुलिस में हड़कम्प मंच गया। चालक से पूछताछ के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

सोमवार रात मोहल्ला मोहम्मद गौरी निवासी चालक नदीम थाना भवन स्थित चीनी मिल से चीनी लेकर आ रहा था। उसके अनुसार, फतेहपुर ढोला के पास स्थित भट्टे के नजदीक बुलेरो सवार आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचों के बल पर उसे रोक लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उससे 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार बदमाश ट्रक भी ले जाने चाहते थे, परंतु उसने चीनी के बजाय नमक होने की बात कही तो बदमाशों ने ट्रक लूट का इरादा बदल दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। बदमाशों की तलाश में कांबिंग भी की गई, परंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। वह मामले की जांच करा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed