{"_id":"5a395fcd4f1c1b6a678c2d5b","slug":"171513709517-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम की भूमि पर कब्जे की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आश्रम की भूमि पर कब्जे की कोशिश
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम की भूमि पर कब्जे की कोशिश
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित कबीर चौरा आश्रम की भूमि पर कब्जे की कोशिश की गई। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली मंडी में 15 से अधिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आश्रम के महंत सत्य स्वरूप शास्त्री ने बताया कि 1998 से वह आश्रम की देखरेख करते चले आ रहे हैं। आश्रम की भूमि पर कई दुकानें बनी है। कुुछ लोग आश्रम की भूमि पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं।
इन लोगों ने मिथिलेश कुमार दास को फर्जी रूप से महंत बनाकर एक किराएदारी का एग्रीमेंट 24 अप्रैल को अब्दुल कादिर और शहजाद हसन के पक्ष में कराया। इसमें 1200 रुपये प्रतिमाह किराया दिखाया गया और 4.71 लाख रुपये मिथिलेश को दर्शाया गया। इस भूमि की कीमत करोड़ों रुपये में है। किराएदारों का फर्जी एग्रीमेंट अहमद बाग निवासी एक व्यक्ति के मकान पर बैठकर तैयार किया गया।
विज्ञापन
महंत का आरोप है कि 15 मई को आश्रम की भूमि कब्जाने की नीयत से आरोपियों ने तोड़फोड़ की। आरोपी बार-बार उन पर आश्रम का बैनामा उनके नाम कराए जाने का दबाव बना रह हैं। विरोध करने पर आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है। कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर मुनेंद्र सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर हाजी खुर्शीद बंजारा, राव असलम निवासी आरकेपुरम, राव रियाज निवासी जैन बाग, नजीर अहमद निवासी रायवाला, आगोश अहमद निवासी खानआलमपुरा, बिल्लू उर्फ जरीफ निवासी पिलखन तला, सैयद अथहर निवासी खलासी लाइन, बबलू उर्फ फैसल, जमशेद, पप्पू उर्फ शाहनजर, भूरा निवासी रायवाला, राशिद, अब्दुल कादिर निवासी खाताखेड़ी, शहजाद निवासी सराय अहमद अली, ऋषभ शर्मा निवासी अहमद बाग और मिथिलेश कुमार दास निवासी शिवदासपुर वाराणसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।