फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अवैध खनन से लदे दो ट्रक पकड़े

अवैध खनन से लदे दो ट्रक पकड़े

Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से लदे दो ट्रक पकड़े
नकुड़ (सहारनपुर)। एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर पुलिस द्वारा अवैध खनन पर प्रतिबंध के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। क्षेत्र में अवैध बजरी, रेत आदि खनन सामग्री धड़ल्ले से सप्लाई हो रही है। पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार पकड़े गए अवैध खनन से भरे दो ट्रक क्षेत्र में खनन सप्लाई होने के आरोपों की पुष्टि कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात्रि करीब ढाई बजे उन्हें खनन से लदे दो ट्रकों की सूचना मिली। सूचना पर सीओ व अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों ट्रकों का पीछा कर बस स्टैंड के समीप पकड़ लिया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गए। सीओ यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि दोनों ट्रकों को सीज कर रिपोर्ट खनन अधिकारी को भेज दी गई है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। एनजीटी तथा सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद पुलिस अवैध खनन रोकने के लाख दावों के बावजूद नाकाम हो रही है। जिसकी पुष्टि भी क्षेत्र में सप्लाई हो रहे अवैध खनन से हो रही है। एसओ यशपाल सिंह ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ रही है तथा अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed