फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   घेरे में सो रहे चाचा की गोली मारकर हत्या

घेरे में सो रहे चाचा की गोली मारकर हत्या

Fri, 22 Sep 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
घेरे में सो रहे चाचा की गोली मारकर हत्या
घेरे में सो रहे चाचा की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

अंबेहटा (सहारनपुर)। घेर में अकेले सो रहे 45 वर्षीय किसान की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह जब उसका भाई चाय लेकर घेर में गया तो वह मृत मिला। घटना में भतीजे को नामजद कराते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जमीन बेचने के बाद पैसे न मिलने से भतीजा क्षुब्ध था। हत्या का यही कारण माना जा रहा है। आरोपी भतीजा फरार है।
नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकदेई निवासी 45 वर्षीय पटेल पुत्र अजब सिंह बुधवार रात अकेला अपने घेर में सो रहा था। रात में किसी समय पटेल के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे जब पटेल का भाई कर्मवीर चाय लेकर घेर में गया तथा उसने पटेल को मृत पड़ा देखा। कर्मवीर ने घटना की सूचना तत्काल परिवार के लोगों और पुलिस को दी। सूचना पाकर फंदपुरी चौकी प्रभारी मनोज राठी, कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह, सीओ यत्येद्र नागर मौके पर पहुुंचें। बाद में पुलिस अधीक्षक देहात विद्या सागर मिश्रा भी घटनास्थल पर आए। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कर्मवीर ने अपने ही दूसरे भाई कृष्णपाल के बेटे पिंकू को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। कोतवाल जितेद्र कुमार सिंह ने बताया कर्मवीर की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोतवाल ने बताया कि पटेल अविवाहित था तथा कुछ दिन पूर्व ही उसने अपने हिस्से की जमीन बेच कर पैसा अपने दूसरे भाई को दे दिया था। इसमें पिंकू के परिवार को कुछ नहीं मिला था। माना जा रहा है कि पिंकू इससे क्षुब्ध था और इसी वजह से उसने पटेल की हत्या कर दी। पुलिस नामजद आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed