{"_id":"598371274f1c1b22578b4870","slug":"171501786407-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली पुलिस ने गंगोह के दवा करोबारी को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली पुलिस ने गंगोह के दवा करोबारी को उठाया
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली पुलिस ने गंगोह के दवा करोबारी को उठाया
गंगोह (सहारनपुर)। पंजाब में ड्रग्स सप्लाई के तार गंगोह क्षेत्र से भी जुड़े हैं। मोहाली थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। इसमें गंगोह निवासी एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा ड्रग्स सप्लाई किए जाने की बात सामने आई। बृहस्पतिवार को मोहाली थाने की पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। पंजाब के मोहाली थाने से एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने गंगोह के मेन रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दबिश देकर संचालक को हिरासत में ले लिया। एएसआई ने बताया कि उक्त मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मोहाली थाने में ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मोहाली में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी के बाद उक्त आरोपी द्वारा वहां ड्रग्स सप्लाई किए जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। मोहाली पुलिस टीम में एचसी मुरमीत सिंह एवं रामकुमार शामिल रहे।