{"_id":"5c87f048bdec2207143e856f","slug":"161552412744-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम छापुर में विवाह समारोह में आई एक युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुई मारपीट में करीब आधा दर्जन महिला पुरुष चोटिल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। गांव के एक युवक ने गांव के ही कुछ युवकों के विरुद्ध तहरीर दी।
ग्राम छापुर के अंकुश ने बताया कि मंगलवार को गांव में उसकी भतीजी का विवाह समारोह था जिसमें एक गांव के रिश्तेदार भात लेकर आए थे। देर शाम विवाह के बीच गांव छापुर के ही एक युवक ने भात लेकर आए रिश्तेदारों के साथ आई एक युवती पर छींटाकशी कर दी और शारीरिक छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। जिस पर कुछ लोगों ने युवक को धमका कर वहां से भगा दिया, लेकिन कुछ देर बाद युवक लाठी डंडों के साथ अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंचा तथा आते ही मारपीट आरंभ कर दी। जिसमें जोनी, आशु, यशपाल, रवि तथा महिला मूर्ति एवं कौशल हो गई। जिन्हें सरसावा सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। अंकुश ने गांव के आधा दर्जन युवकों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।