फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम के 26 बीघे के तालाब पर कब्जा

नगर निगम के 26 बीघे के तालाब पर कब्जा

Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के 26 बीघे के तालाब पर कब्जा
सहारनपुर। नगर निगम की जमीनों और तालाबों पर कब्जा होने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। ताजा मामला 62 फुटा रोड पर स्थित 26 बीघा तालाब का है, जिसमें एक व्यक्ति ने जबरन मछली पालन किया हुआ है। मगर नगर निगम के अधिकारियों को अब पता चला है। ऐसे में निगम ने मछली पालन करने वाले को नोटिस जारी किया है। तालाब खाली नहीं करने पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

62 फुटा रोड पर स्थित तालाब को नगर निगम पूर्व में नीलाम करता रहा है, जिसमें लोग मछली पालन और सिंघाड़े पैदा करने का काम करते आ रहे हैं। मगर लंबे समय से उक्त तालाब का कोई इस्तेमाल नहीं हुआ है। ऐसे में एक स्थानीय व्यक्ति उक्त तालाब में बिना नगर निगम की अनुमति के मछली पालन कर रहा है। नगर निगम सूत्रों ने बताया कि वह करीब दो साल से ऐसा कर रहा है, मगर नगर निगम को इसका पता अब चला है। पता चलते ही नगर निगम ने मछली पालन करने वाले को नोटिस जारी करते हुए तालाब को छोड़ने को कहा है। यदि उक्त व्यक्ति तालाब नहीं छोड़ता है तो उसके विरुद्घ नगर निगम एफआईआर दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

-----------------
निगम के 71 तालाब विवादित
नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से नगर निगम के 71 तालाब विवादित हैं, जिनमें से ज्यादातर पर अब भी कब्जा है, जबकि कुछ का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। नगर निगम के पास कुल 126 तालाब हैं, जिनमें से 55 ही सुरक्षित हैं, जबकि शेष को लेकर कोई न कोई विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
तालाबों का कायाकल्प भी रुका
नगर निगम ने करीब दो वर्ष पहले कुछ तालाबों का कायाकल्प करने का निर्णय लिया था। इनमें चकदेवली स्थित सड़क से सटे तालाब को भी कायाकल्प करने के लिए चिह्नित किया गया था। मगर आज तक उक्त तालाब पर निगम के अधिकारियों ने जाकर तक नहीं देखा है। निगम सूत्रों ने बताया कि उक्त तालाब पर कब्जे हो रहे हैं, मगर नगर निगम की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।

शहर में 62 फुटा रोड पर नगर निगम की 26 बीघे का तालाब है, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा जबरन मछली पालन करने की जानकारी मिली है। उक्त व्यक्ति को नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि वह तालाब को नहीं छोड़ता है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शेष तालाबों को भी कब्जामुक्त कराने के लिए निगम अभियान चलाने वाला है।
विनय कुमार शर्मा, संपत्ति अधिकारी, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed