{"_id":"5bdf402ebdec225d4c0a94d7","slug":"161541357614-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पर्स निकाला, फिर एटीएम से नगदी निकाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पर्स निकाला, फिर एटीएम से नगदी निकाली
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर से लौट रहे एक व्यक्ति का सहारनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर किसी ने पर्स चोरी कर लिया। चोरों ने पर्स में रखे एटीएम से तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। इस मामले में जीआरपी में तहरीर दी गई, आरोप है कि पुलिस ने पहले जांच करने के बाद ही तहरीर लेने की बात कहते हुए टरका दिया।
सहारनपुर के चंद्र नगर निवासी अमित भारद्वाज सुबह किसी काम से मुजफ्फरनगर गए थे। शाम को वह इंटरसिटी से सहारनपुर लौटे। ट्रेन से उतरने के बाद वह प्लेटफार्म नंबर पांच पर बने पुल से उतर रहे थे। उसी समय किसी ने उनकी जेब से पर्स निकल लिया। अमित भारद्वाज के अनुसार पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम और छह सौ रुपये रखे हुए थे। आरोप है कि पर्स निकालने वाले व्यक्ति ने कुछ ही देर बाद उनके एटीएम कार्ड से तीन बार में 25 हजार रुपये निकाल लिए। अमित ने पर्स निकालने की शिकायत जीआरपी थाने में की। आरोप है कि थाने में जीआरपी ने उनकी तहरीर ही नहीं ली। जीआरपी ने उन्हें यह कहकर टरका दिया कि पहले जांच करेंगे, उसके बाद तहरीर ली जाएगी।
इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि बिना कोड के एटीएम से पैसे निकाला जाना संभव नहीं है। या तो एटीएम किसी ने बदल दिया है, या फिर एटीएम का कोड किसी ने देख लिया और एटीएम का प्रयोग कर लिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित को उन्होंने कल तक का समय दिया है। तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।