फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला

Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला
संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला
विज्ञापन

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्दनेजर पुलिस अधिकारियों ने आरएएफ सुरक्षा जवानों को साथ लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ही अफवाह फैलाने या सद्भाव बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सोमवार को जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने पुलिस बल एवं आरएएफ के साथ खानआलमपुरा, देहरादून चौक, अंबेडकर चौक, सपना पुल एवं अन्य क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। कांवड़ रूट पर पड़ने वाले मुख्य प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कावड़ यात्रा के दौरान कोई व्यक्ति अराजकता न फैलाए। इस बात को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र व कस्बों में दिन के समय अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उधर, कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। डीआईजी शरद सचान ने बताया कि डीजीपी के आदेश पर एक से नौ अगस्त तक कांवड़ यात्रा संपन्न होने तक किसी भी अधिकारी एवं कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। ड्यूटी में लगाए गए पुलिस कर्मचारी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed