फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा

पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा

Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति को पीटा
बेहट (सहारनपुर)। पठलोकर गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने मिलकर पीड़िता के पति के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पठलोकर गांव में बुधवार की शाम करीब 6 बजे एक महिला घर से दुकान पर चीनी लेने के लिए गई थी। आरोप है, कि लौटते समय रास्ते में गांव के ही सचिन पुत्र हरपाल ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला आरोपी से छूटकर अपने घर की तरफ भाग निकली। उसने अपने पति को बताया। आरोप है, कि जब उसका पति आरोपी युवक के घर छेड़छाड़ का विरोध करने पहुंचा तो आरोपी ने गांव के ही प्रीतम पुत्र मेघराज, लोकेश पुत्र मल्लाह और नरेश पुत्र राजबीर के साथ मिलकर उसके पति के साथ मारपीट की। जब उसका पति छूटकर घर पहुंच गया तो चारों उनके घर में घुस आए और उसके पति के साथ गाली-गलौज कर उसे नीचे गिराकर बुरी तरह से पीटा। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed