{"_id":"5a6636504f1c1b8d268b5e75","slug":"161516648016-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट और धमकी देने के आरोप में पांच नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट और धमकी देने के आरोप में पांच नामजद
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोर्ट के आदेश पर चार भाइयों सहित पांच पर युवक से नगदी लूटने और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज हुई है।
थाना नागल के गांव पहाड़पुर निवासी महबूब पुत्र शरीफ का आरोप है कि 27 नवंबर की रात जब वह शहर से बाइक पर अपने गांव लौट रहा था तो परागपुर गांव के मोड़ पर गैस एजेंसी से आगे निकलते ही उसे गांव के ही सिवान, परवेज, सलीम, मोबीन एवं मुंतयाज ने रोक लिया और धारदार हथियारों के बल पर धमकाते हुए उससे नगदी लूट ली। शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
महबूब के अनुसार उसने थाने में तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की, जिस पर उसने कोर्ट में अपील की। कोर्ट के आदेश पर जनकपुरी पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
-------