{"_id":"59cbfa604f1c1b65548b4ba3","slug":"161506540128-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले में वांछित चल रहे थे अनिल और सेठपाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले में वांछित चल रहे थे अनिल और सेठपाल
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रामपुर मनिहारन पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए सेठपाल और अनिल लूट के मामले में वांछित चल रहे थे। सेठपाल पर दस और अनिल पर पांच मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस की गोली से घायल दोनों बदमाश अस्पताल में भर्ती हैं।
रामपुर मनिहारन पुलिस ने मंगलवार की रात को ग्राम अलाउद्दीनपुर निवासी रामफल सिंह से बड़गांव रोड स्थित माइनर से बाइक, 3500 रुपये तथा पहचान पत्र लूटकर भाग रहे दो बदमाशों का पीछा कर पुलिस ने घसोती की तरफ जाने वाली पक्की सड़क पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी थी। इस दौरान सिपाही राजेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों से लूटी गई बाइक, रकम और पहचान पत्र बरामद कर लिया। इसके अलावा देशी पिस्टल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए है। सेठपाल पर 10 मामले दर्ज हैं। जिनमें अधिकांश मामले गंगोह थाना में दर्ज हैं। सरसावा में एक, नकुड़ में तीन, गंगोह में चार तथा नानौता में दो मामले दर्ज हैं। जबकि अनिल पर बेहट थाना में ही पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार दोनों ही लूट के मामले में वांछित चल रहे थे।