{"_id":"59b98fb14f1c1bad688b46b1","slug":"161505333169-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी पर युवती का फोटो लगाकर अभद्र पोस्ट डालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक आईडी पर युवती का फोटो लगाकर अभद्र पोस्ट डालने का आरोप
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। देवबंद के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि किसी व्यक्ति ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसकी बेटी की फोटो लगा दी है। उसके बाद उस पर अभद्र पोस्ट डाली जा रही है।
देवबंद निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर आईडी बनाई और उस पर उसकी बेटी का फोटो लगा दिया। उसके बाद उस पर न सिर्फ अभद्र पोस्ट डाली गईं, बल्कि उस पर कमेंट भी मांगे जा रहे हैं। किसी ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने फेसबुक पर जांच की तो वह हैरान रह गए। फेसबुक पर अभद्र चित्र डाले गए हैं। अभद्र कमेंट किए गए हैं। किसी ने जानबूझ कर उन्हें और उनकी बेटी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा है। इससे समाज में उसकी प्रतिष्ठा खराब हो रही है। उसकी बेटी मानसिक तनाव में आ चुकी है। इस संबंध में उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने, फेसबुक अकाउंट को बंद कराए जाने तथा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसएसपी ने मामला साइबर सेल को सौंप दिया है।