{"_id":"59b43c924f1c1bf77f8b5718","slug":"161504984210-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी
गंगोह (सहारनपुर)। एक व्यक्ति ने दो भाईयों पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की नगदी ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है।
गांव रंडेढ़ी निवासी अमरदीप पुत्र नकली ने कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि वह बेरोजगार है। वह और उसी के गांव का रवि रोजगार की तलाश में है। रवि का हरियाणा के यमुनानगर निवासी रोहित और सौरव से संपर्क हुआ, जिसके बाद वह उन्हें लेकर उसके पास आया। अमरदीप का कहना है कि उसने विदेश में नौकरी लगवाने और वहां भेजने के लिए चार लाख रुपये मांगे। इसके बाद उसने उन्हें दो लाख रुपये नगद और मार्च माह में 80 हजार रुपये बैंक के माध्यम से दिए। पैसे लेने के बाद अब वह टालमटोल कर रहे हैं। उनसे जब संपर्क किया गया तो मोबाइल भी बंद मिला। आरोप है कि जब वह पैसे मांगने यमुनानगर गए तो उन्होंने पैसे देने के बजाए धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।