{"_id":"5d0fccf08ebc3e28b920fd8d","slug":"156131657620-saharanpur-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए मासूम बच्ची सहित विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज के लिए मासूम बच्ची सहित विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने और मासूम बच्ची के साथ मारपीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बांसदेवा निवासी साजिदा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता ने 2 दिसंबर 2017 में उसकी शादी कैराना निवासी जाखिर से की थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे अपने पिता से तीन लाख रुपये एवं कार लाने की मांग करते हुए प्रताड़ित करते आ रहे थे। कई बार मारपीट की गई। मजबूर होकर उसके पिता ने डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे परंतु आरोपी अपनी मांग पर ही अडे़ रहे। आरोप है कि 7 जून को मांग पूरी कराने के लिए दबाव बनाया। जिसका विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसको मारपीट कर उसकी नन्हीं बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। वह तब से ही अपने मायके गांव बांसदेवा में रह रही है। विवाहिता का कहना है कि 21 जून को अकेली पाकर उसका पति जाखिर घर में घुस आया और मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।