फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मकान में पुलिस ने पकड़ी गोकशी

मकान में पुलिस ने पकड़ी गोकशी

Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मकान में पुलिस ने पकड़ी गोकशी
सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने क्षेत्र के गांव धोलापड़ा में एक मकान में छापा मारकर गोहत्या का मामला पकड़ा। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी पुलिस पर फायर करके फरार हो गए। मकान से दो जिंदा गोवंश तथा दो क्विंटल मांस के अलावा छुरी, तराजू तथा अन्य सामान भी बरामद किया। मांस का सैंपल पुलिस ने जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया है।
विज्ञापन

रविवार तड़के करीब चार बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एसओ सरसावा प्रमोद कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के ग्राम धोलापड़ा में तंजीम उर्फ मुल्ला पुत्र जमील के घर पर छापा मारा। एसओ ने बताया कि तंजीम, उसके भाई तथा अन्य मकान में ही गोकशी कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर आरोपियों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद घर में मौजूद लोग दीवार फांदकर भागने लगे। एसओ ने बताया कि भागते समय तंजीम पक्ष की ओर से पुलिस पर फायर भी किए गए। लेकिन पुलिस ने मौके से भाग रहे तंजीम के साले पुरकाजी निवासी आसिफ को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घर में कत्ल खाना खोल रखा था। मौके से दो जिंदा गोवंश के अलावा दो क्विंटल मांस बरामद किया। इसके साथ ही गोहत्या में प्रयुक्त छुरी, कुल्हाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक तराजू आदि सामान भी बरामद हुआ। एसओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी आसिफ तथा फरार पांच आरोपियों के विरुद्ध गौवध अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed