फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लड़कियों की बना रहा था वीडियो, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

लड़कियों की बना रहा था वीडियो, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
लड़कियों की बना रहा था वीडियो, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
लड़कियों की बना रहा था वीडियो, धुनाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। प्राइवेट यात्री बस में एक मनचले युवक द्वारा लड़कियों की वीडियो बनाए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लड़कियों ने अन्य यात्रियों की मदद से उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।

सोमवार दोपहर में एक प्राइवेट यात्री बस में बेहट से कुछ लड़कियां सवार हुई। बस जैसे ही बेहट से निकली तो उसमें सवार एक मनचले युवक ने लड़कियों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। एक लड़की को इसकी भनक लग गई। उसने बस में हल्ला मचा दिया। इस पर बस में सवार अन्य लड़कियों एवं सवारियों ने मनचले युवक को पकड़ लिया उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद सवारियों ने बस को थाना मिर्जापुर के गेट पर रुकवा कर आरोपी युवक को पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक पुलिस हिरासत में हैं। अभी तक आरोपी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed