फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दुकान के रोशनदान तोड़कर लाकर से 10 लाख की नकदी चोरी

दुकान के रोशनदान तोड़कर लाकर से 10 लाख की नकदी चोरी

Sun, 02 Jun 2019 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
दुकान के रोशनदान तोड़कर लाकर से 10 लाख की नकदी चोरी
दुकान के रोशनदान तोड़कर लाकर से 10 लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कक्कड़ गंज स्थित पंजाबी बाजार में चोरों ने कपड़े के एक व्यापारी की दुकान के रोशनदान को काटकर दुकान के लॉकर से दस लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। सुबह दुकान पर पहुंचने पर व्यापारी को नकदी चोरी होने के बारे में पता चला।
नगर कोतवाली के कक्कड़ गंज के पंजाबी बाजार में जैन कालेज मार्ग स्थित किशोरबाग निवासी कृष्णलाल बजाज की कपड़े की दुकान है। कृष्णलाल के मुताबिक शनिवार देर रात उन्होंने दुकान बंद की थी और दिन भर की सेल एवं बाहर से आए भुगतान समेत लगभग दस लाख रुपए दुकान के अंदर बने लॉकर में रखकर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब दुकान खोली तो दुकान का रोशनदान का जाल टूटा हुआ मिल और सरिया कटा मिला। जब उन्होंने लॉकर को देखा तो लॉकर का ताला टूटा मिला। उसके अंदर रखी लगभग दस लाख रुपये की नकदी नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने चोरी के बारे में जानकारी ली। फोरेंसिक जांच टीम एवं डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने दुकान से कुछ नमूने भी एकत्रित किए। नगर कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह का कहना है कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। घटनास्थल के आसपास दूसरे प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। अन्य टीमें भी जांच में लगीं हैं। संभवतत: किसी को पहले ही दुकान में रखी दस लाख की नकदी के बारे में जानकारी हो गई थी। चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दो सप्ताह में दूसरी बड़ी चोरी से व्यापारी दहशत में
नगर में दो सप्ताह में यह दूसरी बड़ी चोरी हुई है। मंडी कोतवाली के रायवाला बाजार स्थित हिमांशु चावला की कपड़े की दुकान के चोरों ने 22 मई की रात ताले तोड़कर 50 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। अभी तक उस चोरी का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। अब पंजाबी बाजार में कपड़े के ही व्यापारी की दुकान में चोरों ने दस लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। इससे आशंका जताई जा रही है कि कोई गिरोह ऐसे व्यापारियों को निशाना बना रहा है जो दुकान में ही नकदी रखते हैं। इससे व्यापारियों में दहशत बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed