फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कंपनी के लॉगों लगाकर बेचे जा रहे रेडीमेड गारमेंट जब्त

कंपनी के लॉगों लगाकर बेचे जा रहे रेडीमेड गारमेंट जब्त

Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
कंपनी के लॉगों लगाकर बेचे जा रहे रेडीमेड गारमेंट जब्त
सहारनपुर। नामचीन रेडीमेड गारमेंट्स कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की टीम साथ लेकर शहर के एक व्यापारी की दुकान पर छापा मारा। आरोप है कि वहां उनकी कंपनी के लोगो लगाकर रेडीमेड गारमेंटस बेचे जा रहे थे। मौके से रेडीमेड गारमेंट्स बरामद करने के बाद व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के सीएमए टावर स्थित एक कंपनी के कार्यालय में तैनात अधिकारी नीरज कुमार, मार्केट सर्वेयर बृजेश मिश्रा जनकपुरी थाना पुलिस को साथ लेकर सहारनपुर में मंगल नगर स्थित गुप्ता ट्रेडर्स पर पहुंचे। उन्होंने गुप्ता ट्रेडर्स पर नामी कंपनी का लोगो लगे रेडीमेड गारमेंट बेचने का आरोप लगाया। मौके से ब्रांडेड कंपनी के 522 नग रेडीमेड गारमेंट बरामद किए। जिसमें शर्ट और ट्राउजर शामिल हैं। नीरज कुमार की ओर से गुप्ता ट्रेडर्स के मालिक अमन गुप्ता के खिलाफ जनकपुरी थाने में कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना प्रभारी मुकेश गौतम ने बताया कि नामी कंपनी का लोगो लगाकर कपड़े बेचने के आरोप में अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसे थाने से ही जमानत दे दी गई। उधर, अमन गुप्ता का कहना है कि वह तो दिल्ली से ही रेडीमेड गारमेंट्स लाकर बेचता है, ब्रांडेड कंपनी का लोगो कौन लगा रहा है, इसकी उसे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed