फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डकैती में फरार आरोपी सिपाही को मिला गिरफ्तारी पर स्टे

डकैती में फरार आरोपी सिपाही को मिला गिरफ्तारी पर स्टे

Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
डकैती में फरार आरोपी सिपाही को मिला गिरफ्तारी पर स्टे
सहारनपुर। गेहूं व्यापारी के यहां डकैती डालने के मामले में फरार आरोपी सिपाही शायर बेग ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर ले लिया है। जबकि दूसरा सिपाही रिंकू भी स्टे लेने का प्रयास कर रहा है। गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर का पता पुलिस को तब चला जब गैर जमानती वारंट लेकर पुलिस टीम बदायूं पहुंची।
विज्ञापन

ग्राम उमाही में गत 13 मई को गेहूं व्यापारी मोहम्मद अख्तर के यहां डकैती डाली गई थी। वारदात में जीआरपी आगरा में तैनात रहे इंस्पेक्टर ललित कुमार त्यागी के अलावा बशीर खान और सुभाष शर्मा निवासी आगरा को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उनके साथी सिपाही रिंकू और शायर बेग तथा टैक्सी चालक फरार हो गए थे। फरार आरोपी सिपाही रिंकू अलीगढ़ का रहने वाला है, जबकि सिपाही शायर बेग बदायूं का रहने वाला है।
विज्ञापन

पुलिस दोनों फरार सिपाहियों को तलाशने में लगी रही, उनके घर पर भी निगरानी की गई। सर्विलांस की टीम के अलावा नागल थाना पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की टीम के साथ आगरा पुलिस भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास में लगी रही। लेकिन दोनों सिपाहियों ने सहारनपुर से लेकर आगरा पुलिस तक को चकमा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब गैर जमानती वारंट लेकर पुलिस की टीम आगरा, अलीगढ़ और बदायूं पहुंची तो पता चला कि बदायूं निवासी शायर बेग ने उच्च न्यायालय से पहले ही गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर ले लिया है। टीम ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों से की तो गिरफ्तारी पर स्टे की पुष्टि हो गई। हालांकि बदायूं में भी शायर बेग मिल नहीं पाया। जिसके बाद टीम सहारनपुर लौट आई। सिपाही शायर बेग की गिरफ्तारी पर स्टे होने के बाद अब दूसरा सिपाही अलीगढ़ निवासी रिंकू भी गिरफ्तारी पर स्टे ऑर्डर लेने की तैयारी कर रहा है। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि डकैती के मामले में फरार चल रहे दो सिपाहियों में से एक सिपाही शायर बेग ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है। पुलिस दूसरे आरोपी सिपाही को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed