फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सहारनपुर से चोरी हुई कार नोएडा में पकड़ी

सहारनपुर से चोरी हुई कार नोएडा में पकड़ी

Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर से चोरी हुई कार नोएडा में पकड़ी
सहारनपुर। सदर कोतवाली के कुलतार सिंह नगर से चोरी हुई कार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी मिलने पर सहारनपुर सदर कोतवाली पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए लाने की प्रक्रिया में जुटी है। पुलिस को संदेह है कि बीमा होने के तीसरे दिन ही कार चोरी होने में पीड़ित परिवार से ही जुड़ा कोई व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कुलतार सिंह नगर से नौ मई की रात में प्रदीप जैन के घर के बाहर खड़ी कार चोरों ने रात में किसी समय कार चोरी कर ली थी। सुबह प्रदीप जैन ने घर से बाहर निकलकर देखा तो कार घर के बाहर नहीं मिली। प्रदीप जैन ने सदर कोतवाली में कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दो दिन पूर्व गौतबुद्धनगर की थाना कासना पुलिस ने नोएडा से चोरी हुई कार के साथ दो आरोपियों कपिल शर्मा निवासी ग्राम टीकरी बागपत तथा राहुल शर्मा निवासी नोएडा सेक्टर 23 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनसे पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर सहारनपुर से चोरी की गई कार भी बरामद कर ली। सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि आरोपियों ने सहारनपुर से चोरी की कार का रंग बदलवा दिया और उसकी नंबर प्लेट भी बदल दी थी। आशंका है कि बीमा होने के दो दिन बाद ही कार चोरी होने के कारण परिवार से जुड़े किसी व्यक्ति का हाथ होने का भी संदेह है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कासना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को पूछताछ के लिए सहारनपुर लाया जाएगा। इसके लिए बी वारंट भिजवाए गए हैं। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन की सीडीआर भी निकलवाई जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि इन आरोपियों के संपर्क में कौन-कौन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed