फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले चार यात्री

ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले चार यात्री

Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बेहोशी की हालत में मिले चार यात्री
सहारनपुर। गोरखपुर और अमृतसर के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में चार यात्री बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों के जहरखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार शाम लुधियाना आरपीएफ से सहारनपुर आरपीएफ थाना को सूचना मिली कि अमृतसर और गोरखपुर के बीच चलने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस में चार यात्री बेहोशी की हालत में पड़े हुए हैं। जिस पर आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार ने कर्मचारियों को प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगा दिया तथा एंबुलेंस को स्टेशन पर बुला लिया। शाम लगभग साढ़े छह बजे ट्रेन सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। चारों को बेहोशी की हालत में देख रेलवे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि चारों यात्री किसी जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गए हैं। उनके पास से कोई सामान भी नहीं मिला। आरपीएफ ने चारों यात्रियों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि ट्रेन से ही किसी यात्री ने लुधियाना आरपीएफ को सूचना दी थी। जहां से उन्हें संदेश मिला था। यात्री जहरखुरानी का शिकार हैं, फूड प्वाइजनिंग का शिकार हैं या फिर अधिक नशा करने से बेहोश हुए हैं, यह पता नहीं चल सका है। चारों यात्री बोलने की स्थिति में नहीं हैं। होश में आने पर ही यात्रियों के बारे में पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed