फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पटाखा फैक्टरी संचालक सहित चार पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पटाखा फैक्टरी संचालक सहित चार पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
पटाखा फैक्टरी संचालक सहित चार पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पटाखा फैक्टरी मालिक सहित चार पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सहारनपुर। चंद्र विहार कालोनी में शनिवार को पटाखों की पैकिंग के दौरान हुए विस्फोट से महिला की मौत के मामले में पुलिस की ओर से पटाखा फैक्टरी मालिक सहित चार लोगों को नामजद किया गया है। इन पर गैरइरादतन हत्या एवं विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। इन पर लोगों को पैसों का लालच देकर विस्फोटक सामग्री से पटाखे बनवाने का आरोप है। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
कुतुबशेर थाना क्षेत्र की चंद्र विहार कालोनी में शनिवार सुबह लगभग सात बजे पटाखों की पैकिंग के दौरान विस्फोट होने से मकान की छत टूट गई और पैकिंग कर रही सावित्री की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी सीमा गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। विस्फोट के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कालोनी में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान लोगों के घरों से 21 बोरे विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। यही नहीं, चोपड़ा फायर वर्क्स के एक गोदाम में रखी विस्फोटक सामग्री से मिलान करने पर विस्फोटक एक जैसा पाया गया। इसके बाद गोदाम को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन

सावित्री की मौत होने के बाद गंभीर हालत में उसकी बेटी सीमा को उसका भाई विनोद दिल्ली ले गया। इसके बाद पुलिस ने जांच के बाद चार लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में कुतुबशेर थाने पर तैनात उप निरीक्षक अनिल कुमार की ओर गैरइरादतन हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इनमें प्रमुख पटाखा फैक्टरी चोपड़ा फायर वर्क्स के संचालक सुभाष चोपड़ा के अलावा चंद्र विहार कालोनी निवासी महेश, छजपुरा निवासी हनी तथा लक्ष्मण शामिल हैं। उपनिरीक्षक अनिल कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी चंद्र विहार कालोनी एवं आसपास रहने वाले गरीब लोगों को पैसों का लालच देकर अवैध तरीके से पटाखे बनवाने का कार्य कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान महेश के घर से दो कट्टों में बम के खाली खोखे, दो बोरे कागज के रेपर, एक कट्टे में सफेद चूरा बरामद हुआ। महेश द्वारा किराए के मकान में बनाए गए स्टोर से भी काफी मात्रा में बने और अधबने पटाखे तथा विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। विनोद के मकान से भी काफी मात्रा में तैयार बम, अधबने पटाखे बरामद हुए जबकि सावित्री के मकान से काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस इस मामले में रविवार शाम तक भी कोई गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी। सीओ प्रथम रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


झुलसी युवती की हालत गंभीर
चंद्र विहार कालोनी में हुए पटाखा विस्फोट में झुलसी सावित्री की 22 वर्षीय बेटी सीमा की हालत गंभीर बनी थी। उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि सीमा भी 70 प्रतिशत से अधिक झुलसी हुई है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed