{"_id":"5ce83485bdec22075c11786b","slug":"155872172012-saharanpur-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने छापेमारी कर गोकशी करते तीन पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने छापेमारी कर गोकशी करते तीन पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। शुक्रवार की सुबह नागल थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव सोहनचिड़ा के जंगल में छापा मारकर गोकशी करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में मांस व कटान के उपकरण बरामद करने का दावा किया है। पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कर गोवंश के होने की पुष्टि की।
थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह राय ने बताया सुबह करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव सोहनचिड़ा के जंगल में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ लोग गोवंश काट रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एस आई साजिद अली के साथ फोर्स लेकर बताये गये स्थान पर घेरा बन्दी कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मौके से करीब दो कुंतल मांस, गोवंश के अवशेष, कुल्हाड़ी आदि बरामद किए। पशुचिकित्सक डा. राजेश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर मांस का परीक्षण कर उसे गोवंश का बताया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गड्ढे में दबवा दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए शहजाद पुत्र मौसम गांव नूनाबड़ी थाना बड़गांव, अनीस पुत्र जियाउलहक व जुलफान पुत्र अलीशेर गांव सोहनचिड़ा थाना के विरुद्ध गो हत्या अधिनियम में मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ अन्य गोतस्कर उनके रडार पर हैं जिन्हें जल्द ही सलाखों के पीछे किया जाएगा। क्षेत्र में गोकशी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी।