फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रक का पीछा कर रहे सिपाहियों से हरियाणा में हाथापाई

ट्रक का पीछा कर रहे सिपाहियों से हरियाणा में हाथापाई

Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रक का पीछा कर रहे सिपाहियों से हरियाणा में हाथापाई
सरसावा (सहारनपुर)। सरसावा थाने की शाहजहांपुर पुलिस चौकी एक बार फिर से विवाद के घेरे में है। चौकी के दो सिपाही सादे कपड़ो में खनन से लदे ट्रकों का पीछा करते हुए हरियाणा की सीमा में जा घुसे। खनन माफिया और उनके साथियों ने सिपाहियों से हाथापाई की। चर्चा है कि सिपाहियों को बंधक भी बना लिया था, जिन्हें बाद में छोड़ा गया। हालांकि पुलिस इस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

मामला बुधवार रात का बताया जा रहा है। शाहजहांपुर चौकी पर तैनात दो सिपाही सादे कपड़ो में कार से खनन से लदे दो ट्रकों का पीछा करते हुए हरियाणा की सीमा में चले गए। ट्रक चालकों ने कॉल करके अपने साथियों को सतर्क कर दिया। कुछ ही दूरी पर लोगों ने इकट्ठा होकर सिपाहियों की कार घेर ली और दोनों सिपाहियों से हाथापाई की। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और सिपाहियों को लेकर आए। मामला दिनभर चर्चाओं में रहा। उधर, एसओ सुदेश कुमार का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed