फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए लूटी कार

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए लूटी कार

Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए लूटी कार
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। तीन युवकों ने अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बुधवार की रात कार लूट ली। उन्होंने चालक को तमंचे से आतंकित करते हुए लहूलुहान कर हाईवे किनारे फेंक दिया। इसके बाद वे फरार हो गए। समय रहते पुलिस को खबर होने के बाद चेकिंग अभियान में युवक और युवतियां कार सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांचों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर निवासी नरेंद्र गुलाटी पुत्र जगदीश चंद्र गुलाटी बुधवार की रात साढे़ आठ बजे अपनी कार से देहरादून जा रहा था। सहारनपुर में घंटाघर चौक से उसने अपनी कार में पांच यात्रियों को देहरादून के लिए बैठा लिया। कार में सवार होने वालों में तीन युवक व दो युवतियां थीं। छुटमलपुर पहुंचने पर पांचों ने रुक कर एक जगह शराब पी। यहां से चलने पर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड से ऊपर शिवालिक जंगल में कार के पहुंचते ही कार में सवार यात्रियों ने लघु शंका के बहाने कार रुकवा ली। कार रुकते ही चालक नरेंद्र गुलाटी के अनुसार पांचों ने तमंचे से आतंकित करते हुए उसके साथ मारपीट की। उसे लहूलुहान हालत में सड़क किनारे खाई में फेंक कर पांचों कार लेकर सहारनपुर की तरफ फरार हो गए। इसी बीच घायल नरेंद्र ने राहगीरों की मदद से डायल सौ नंबर और मोहंड पुलिस चौकी को वारदात की सूचना दी। थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ विजेंद्र रावत ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। सुंदरपुर शाकंभरी मार्ग पर कार सवार लोग पुलिस को देख कर भागने लगे। उनका पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उनके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम आसिफ पुत्र जहीर अहमद निवासी किसान डेरी थाना कोतवाली मंडी, आमान पुत्र गुलफाम निवासी मोहल्ला हबीबगढ़ सहारनपुर, अहतेसाम पुत्र मो. अफजल निवासी आजाद कालोनी कोतवाली मंडी सहारनपुर, नाजिया पुत्री वसीम अहमद निवासी आजाद कालोनी एवं फाइजा पुत्री इलियास निवासी इंदिरा चौक मंडी सहारनपुर बताए। पुलिस ने पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गर्ल फ्रेंड को घुमाने के लिए युवकों ने कार लूट की साजिश सहारनपुर से सवार होने के बाद रची थी। हालांकि जांच पड़ताल में युवकों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed