{"_id":"5b6740964f1c1bab7d8b6927","slug":"151533493398-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत और शामली के लिए भी...
बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पकड़
- पकड़े गए बदमाशों पर शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत में दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
फोटो-1
अमर उजाला ब्यूरो
छुटमलपुर। बाइक लूट कर भाग रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा लिया। इनके पास से तमंचे और कारतूस सहित लूटी गई बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए बदमाशों पर शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत के विभिन्न थानों में रोडवेज बस लूट तथा पुलिस मुठभेड़ आदि के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
रविवार को सीओ सदर ब्रह्म पाल सिंह ने बताया कि पुलिस को शनिवार देर रात फतेहपुर कलसिया हाइवे पर कांटे वाले घूम के समीप तीन बदमाशों द्वारा एक व्यक्ति की बिना नंबर की सीटी 100 बाइक लूट लिये जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल कलसिया रोड की तरफ घेराबंदी की। यहां मांडूवाला गांव के पास आम के बाग से तीनों बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। मौके से पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटी गई बिना नंबर की बाइक और तमंचे सहित कारतूस भी बरामद किए। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाशों में अमित उर्फ भूरा पुत्र अजय निवासी ग्राम किरठल थाना रमाला जिला बागपत, नीरज उर्फ पंडित पुत्र वेदपाल सैनी निवासी ग्राम अट्टा थाना कांधला जिला शामली और विपिन पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम भबीसा थाना कांधला जिला शामली शामिल हैं।
सीओ ने बताया कि फतेहपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए तीनों लुटेरे शातिर किस्म के हैं और ये पूर्व में भी कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। सीओ ने बताया कि एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने बाइक लूट की घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसओ भानूप्रताप सिंह, दरोगा संजीव यादव एवं लालसिंह और सिपाही संजय यादव, विनोद कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, दीपक मावी शामिल रहे।